Home Astrology बहुरूपियों के पद चाप से गूंजा मनेद्रगढ़

बहुरूपियों के पद चाप से गूंजा मनेद्रगढ़

0
70

बहुरूपियों के पद चाप से गूंजा मनेद्रगढ़Screenshot 20260101 120636 Gallery

एंकर – एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में नये साल के उल्लासपूर्ण स्वागत और बीतते हुए पुराने साल की यादों को विदा करने के इस पावन अवसर पर शहर में एक भव्य, अनोखा और सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी शर्मा समेत तमाम हस्तियां शामिल हुई

– बहुरूपिया प्रतियोगिता।
यह प्रतियोगिता केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध लोक कला, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का एक सशक्त प्रयास है। आज के आधुनिक और तकनीकी युग में, जहाँ हमारी अनेक पारंपरिक कलाएँ धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं, वहीं यह मंच उन कलाकारों के लिए एक आशा की किरण बनकर सामने आया है, जो अपनी कला के माध्यम से समाज से जुड़ना चाहते हैं।
इस बहुरूपिया प्रतियोगिता में कलाकार विभिन्न ऐतिहासिक, सामाजिक, पौराणिक और लोक पात्रों का रूप धारण कर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। उनकी वेशभूषा, भाव-भंगिमा, संवाद अदायगी और प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यह प्रतियोगिता लोक संस्कृति और आधुनिक समाज के बीच एक सेतु का कार्य करती है। इस आयोजन को सफल बनाने में शहर के व्यापारियों का अत्यंत सराहनीय योगदान रहता है। उनके सहयोग से प्रतिभागियों को गृहस्थी से जुड़ा सम्पूर्ण सामान प्रदान किया जाता है, जिससे कलाकारों को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता भी देखने को मिलती है। यह साझेदारी यह दर्शाती है कि जब समाज एकजुट होता है, तब संस्कृति और कला को नया जीवन मिलता है। इस कार्यक्रम की सबसे अनोखी और आकर्षक विशेषता यह है कि इसे शहर के मुख्य मार्गों पर आयोजित किया जाता है। कलाकार मंच तक सीमित न रहकर शहर की गलियों, चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों पर घूम-घूमकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। इससे आम नागरिक सीधे कलाकारों से जुड़ते हैं और लोक कला का आनंद खुले वातावरण में लेते हैं।
प्रतियोगिता के दौरान 10 सदस्यीय निर्णायक मंडल कलाकारों की वेशभूषा, सृजनात्मकता, अभिनय कौशल और प्रस्तुति की मौलिकता के आधार पर निष्पक्ष रूप से अंक निर्धारित करता है। प्रतिभागियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है।

एकल वर्ग के प्रथम विजेता जो नरसिंग अवतार का किरदार निभाया उसे प्लेटिना बाइक व अन्य समान प्रदान किया गया वही ग्रुप वर्ग में प्रथम विजेता जो काबिले का किरदार निभाया जिसे पल्सर बाइक प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिभागियों को भी विशिष्ट अतिथियों के करकमलों द्वारा अनेक बड़े और उपयोगी उपहार प्रदान किए गये । यह बहुरूपिया प्रतियोगिता न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह हमारी लोक परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता का उत्सव भी है।