Home KORBA महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने इस्तीफा दिया:दोनों डिप्टी CM मौजूद थे;...

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने इस्तीफा दिया:दोनों डिप्टी CM मौजूद थे; नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान आज

0
133

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे। कुछ देर में सरकारी सह्याद्री गेस्ट हाउस पर तीनों नेता एक प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।

विधानसभा का कार्यकाल आज यानी 26 नवंबर तक ही है। नए मुख्यमंत्री की शपथ की तारीख तय नहीं है। तब तक शिंदे कार्यवाहक CM रहेंगे। शिंदे 28 जून 2022 से 26 नवंबर 2024 तक CM रहे।

नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल है। आज ही उनके नाम का आधिकारिक ऐलान होगा। नई सरकार में पहले की ही तरह दो डिप्टी CM होंगे।

शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP (अजीत गुट) से एक-एक डिप्टी CM होंगे। अजित पवार NCP की ओर से और शिवसेना की ओर से शिंदे किसी विधायक का नाम आगे कर सकते हैं।

शिंदे डिप्टी CM नहीं बनेंगे, किसी विधायक का नाम आगे बढ़ाएंगे सूत्रों के मुताबिक, CM पद से इस्तीफा देने और नई सरकार बनने के बाद एकनाथ खुद डिप्टी CM का पद नहीं लेंगे। वे पार्टी के ही किसी विधायक का नाम आगे बढ़ाएंगे। सरकार का एजेंडा तय करने के लिए तीनों दलों की एक कमेटी बनाई जा सकती है, जिसके मुखिया एकनाथ शिंदे को बनाया जा सकता है।

error: Content is protected !!