Home छत्तीसगढ़ प्रेमी जोड़े ने एक साथ दी जान: कांकेर में एक फंदे और...

प्रेमी जोड़े ने एक साथ दी जान: कांकेर में एक फंदे और एक ही पेड़ पर दोनों ने की खुदकुशी, गांव में पसरा सन्नाटा

0
109

Acn18.com/कांकेर के फरसगांव थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने प्रेम प्रसंग के चलते एक ही पेड़ पर एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के गांव खेतरपाल में प्रेमी जोड़े ने घर से दूर जंगल में जाकर पेड़ की डाल पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। दोनों युवक युवती एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना ग्राम सरपंच ने पुलिस को दी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!