Home Uncategorized लोकसभा चुनाव 2024: राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी...

लोकसभा चुनाव 2024: राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर, राजनांदगांव और कांकेर में जनसभा को करेंगी संबोधित

0
56

acn18.com रायपुर । लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 7 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इनमें बस्तर राजनांदगांव महासमुंद कांकेर सरगुजा रायगढ़ जांजगीर-चंपा कोरबा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।

पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। प्रियंका गांधी अपने दौरे के दौरान राजनांदगांव और कांकेर में जनसभा को संबोधित करेंगी। बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 अप्रैल छत्तीसगढ़ दौरे पर आएगी। इस दौरान प्रियंका गांधी दो लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशयों के पक्ष में प्रचार करेंगी। अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी पहले राजनांदगांव और उसके बाद कांकेर में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी राजनांदगांव से प्रत्याशी भूपेश बघेल और कांकेर से प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में सभा करेंगी