
कोरबा . कोरबा के साहित्यकारों ने प्रकृति की गोद में पहुंचकर वन भोज का आनंदउठाया। प्राकृतिक छटा का आनंद उठाने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर साहित्यकारों ने एक दूसरे के साथ खुशियां बांटी

कोरबा ही नहीं संपूर्ण छत्तीसगढ़ में अपने मनोहारी दृश्य के लिए प्रसिद्ध देवपहरी पिकनिक स्पॉट इन दिनों खूब गुलजार है। पूरा क्षेत्र पिकनिक मनाने वालों की किलकारियों से गूंज रहा है। इन्हीं में शामिल हो गया कोरबा के साहित्यकारों का वह ग्रुप जो बस में सवार होकर देवपहरी पहुंचा था। देव पहरी का झरना देखकर हर व्यक्ति प्रकृति की इस अनुपम देन की सराहना किए बिना नहीं रह पाता था पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य सदन समिति के सदस्यों ने देव्पहरी में खूब मस्ती की। कई खेलों का आयोजन किया गया।

खेल में विजय श्री हासिल करने वालों को सम्मानित करते हुए समिति के पदाधिकारियो ने कहा कि हमारे इस परिवार की सर्वत्र सराहना होती है. सभी साहित्य साधना के साथ ही एक दूसरे के साथ सुख-दुख में भागीदार बनते हैं. वन भोज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में साहित्य समिति के पदाधिकारियो और वरिष्ठ सदस्यों ने तन मन धन से सहयोग देकर सफल बनाया




