Home KORBA मदिरा प्रेमियों सावधान, 3 दिसंबर को बंद रहेगी शराब दुकान

मदिरा प्रेमियों सावधान, 3 दिसंबर को बंद रहेगी शराब दुकान

0
102

acn18.com छत्तीसगढ़/ 3 दिसंबर को पांच राज्यों के लिए हुए मतदान की गणना होनी है। छत्तीसगढ़ में भी 3 दिसंबर को तय हो जाएगा की सरकार भाजपा की बन रही है अथवा कांग्रेस की। कौन कहां से जीत रहा है, यह तय हो जाने के बाद रैली निकाल कर खुशी का इजहार किया जाता है। ऐसी रैली में मदिरा प्रेमी भी नागिन डांस करने के लिए शराब का सहारा लेते हैं। ऐसे लोगों के कारण कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह न लग जाए इसलिए शराब बेचने पर प्रतिबंध लगाने की व्यवस्था की जाती है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को देसी विदेशी शराब नहीं बिकेगी इसका आदेश छत्तीसगढ़ शासन ने जारी कर दिया है।

शुष्क दिवस 1 शुष्क दिवस 1 2

हर दिन 16 घंटे जमीन खोदने में माहिर है इन्द्रबसो, गन्ध से करता है कीड़े मकोड़ों का शिकार…देखिए वीडियो