Acn18. Com. कांकेर के दुधावा इलाके में तेंदुए की दहशत बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह से इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से लोग सहमे हुए हैं। अब बस्ती के बीच तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह में तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल हो चुके हैं। इसके बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है। ताजा तस्वीरों में तेंदुआ बस्ती के बीच घूमता नजर आ रहा है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
तेंदुए की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग की टीम इलाके में निगरानी कर रही है और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है।
बस्ती के बीच तेंदुआ नजर आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की कोशिश है कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखकर उसे सुरक्षित तरीके से क्षेत्र से दूर किया जा सके।





