Home Uncategorized 77 साल के हुए लालू यादव ,परिवार के साथ काटा केक

77 साल के हुए लालू यादव ,परिवार के साथ काटा केक

0
111

acn18.com पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव मंगलवार को अपना 77 वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात 12 बजे राजद प्रमुख ने परिवार के सदस्यों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। उनके बेटे तेज प्रताप यादव ने इस जश्न की तस्वीरें भी अपने एक्‍स हैंडल पर साझा की हैं।

इस तस्वीर में लालू यादव केक काटकर अपने पुत्र तेज प्रताप को खिलाते नजर आ रहे हैं। साथ में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी नजर आ रही हैं। इधर, लालू के जन्मदिन को लेकर राजद कार्यालय को शानदार ढंग से सजाया गया है। आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा राजद कार्यालय सजा-संवरा है।

बेटी रोहिणी आचार्य ने भी पिता के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, आप जैसे विराट व्यक्तित्व की बेटी होना मेरा सौभाग्य है। बचपन से ही आपने मुझे जीवन को जीने, इंसानियत, प्यार, त्याग और मेहनत का सच्चा मतलब सिखाया है। मैं आपकी गोद में खेली, आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा, यही मेरे हिस्से का दैवीय आशीर्वाद है। आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, पापा।

बताया जाता है कि पार्टी ने लालू यादव के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी की है। प्रदेश मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक जन्मदिन मनाने की योजना बनाई गई है। राजद प्रदेश कार्यालय सहित पटना की सड़कों के किनारे जन्मदिन की शुभकामनाओं वाले पोस्टर लगाए गए हैं। लालू यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तेजस्वी यादव भी सोमवार शाम पटना वापस आ गए हैं।

error: Content is protected !!