Home Uncategorized लालपुर हत्याकांड : बागेश्वर धाम वाले पं. धीरेंद्र ने मृतक साधराम के...

लालपुर हत्याकांड : बागेश्वर धाम वाले पं. धीरेंद्र ने मृतक साधराम के परिवार को दिलाई लाखों रुपए की मदद

0
104

acn18.com कवर्धा. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कवर्धा में दिव्य दरबार लगाया. इस दौरान लालपुर हत्याकांड के मृतक साधराम के परिजनों को अपने दिव्य दरबार में बुलाकर पं. शास्त्री ने अपने जजमानों और शिष्यों से मंच से लाखों रुपए का आर्थिक सहयोग किया. उन्होंने लालपुर के ग्रामीणों से कहा, मृतक साधराम के परिजनों का ध्यान रखें. अब कवर्धा में शांति बनी रहेगी. कबीरधाम जिले में हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी.

image 2024 01 29T162508.958

आपको बता दें कि पुलिस ने लालपुर हत्याकांड के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं हत्याकांड के आरोपी अयास खान के दुकान पर बुल्डोजर भी चलावा दी है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस कार्रवाई से पुलिस का आभार जताते हुए कहा, इससे काम नहीं चलेगा. सभी 6 आरोपियों को फांसी की सजा देनी चाहिए

बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बीती रात्रि लालपुर हत्याकांड के मृतक चरवाहे साधराम यादव के घर भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और ढाई लाख आर्थिक सहयोग दिलवाया और कथा स्थल से आर्थिक सहयोग दिलाने की बात कही थी. इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री ने सभी हिंदुओं से एक होने की अपील की. साथ ही कहा कि इन विरोधियों की ठठरी बारने की आवश्यकता है. वहीं 2 फरवरी को हिंदुओं को बड़ा तोहफा देने की भी बात कही.

कृष्ण जन्मभूमि मामले में अदालत का बड़ा फैसला, ईदगाह कॉम्प्लेक्स के सर्वे पर रोक जारी रहेगी

error: Content is protected !!