
एस ईसीएल की कुसमुंडा खदान में एक कर्मचारी प्रेम सिंह धुर्वे से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई देता है कि एक मजदूर भीमकाय डंपर के नीचे पड़ा है वहां मौजूद कुछ लोग हड़बड़ाहट में प्रतिक्रिया देते सुनाई देते हैं
पता चला है की प्रेम सिंह धुर्वे को खदान मैं सेवा के दौरान तड़पते कुछ लोगों ने देखा इसकी सूचना प्रबंधन को दी गई
सूत्र बताते हैं कि प्रबंधन द्वारा आनन-फानन में कोरबा के एक निजी चिकित्सालय में भेज दिया गया। पता तो यह भी चल रहा है कि जिस समय खदान कमी को अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर प्रबंधन प्रेम सिंह धुर्वे की मौत को क्यों छुपाना चाह रहा है।





