Home KORBA KORBA NEWS: पुलिस की पकड़ में आए दो डीजल चोर, चोरी का...

KORBA NEWS: पुलिस की पकड़ में आए दो डीजल चोर, चोरी का 285 लीटर डीजल बरामद

0
179

एसईसीएल की कोयला खदानो में खड़ी वाहनों से डीजल की चोरी करने के मामले में कोरबा की दीपका पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डीजल की चोरी कर उसे खपाने के लिए अपने पास रखा हुआ था। मुखबीर से मिली सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दीपका के टाॅवर मुहल्ले में रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 6 जेरीेकेन में रखे 285 लीटर चोरी के डीजल की जप्ती बनाई गई है। इतना ही नहीं डीजल चोरी में उपयोग किये गए चार पहिया वाहन को भी जप्त कर लिया गया है। जप्त मशरुका की कीमत पुलिस ने 28 हजार पांच सौ रुपए बताई है।