Home KORBA KORBA BREAKING: दीपका पुलिस के हत्थे चढ़े चार गुंडे बदमाश, लोगों को...

KORBA BREAKING: दीपका पुलिस के हत्थे चढ़े चार गुंडे बदमाश, लोगों को आतंकित करने का कर रहे थे काम, पुलिस ने निकाला जुलूस, देखे वीडियो

0
210

कोरबा के एसपी उदय किरण ने स्पष्ट कर दिया है,कि आपराधिक किस्म के लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी कड़ी में कोरबा की दीपका पुलिस ने चार ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है,जो क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने हुए है। गाली गलौच कर लोगों के बीच भय पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया है। किशन सोनी नामक युवक ने चारों के खिलाफ दीपका थाने में हथियारों से लैस होकर गाली गलौच कर मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देेने की शिकायत की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने चारों को दीपका शराब भट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहां भी उनके द्वारा लोगों को आतंकित किया जा रहा था।