Home Astrology कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे...

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

0
202

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत और नगर पालिका परिषद् बांकीमोंगरा की अध्यक्ष सोनी झा का सम्मान किया जाएगा। 11 अप्रेल को रात्रि 7 बजे से सम्मान समारोह के साथ ही समाज का होली मिलन समारोह व चैता गायन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इस अवसर पर समाज के नए भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा,जो भवानी मंदिर के पास बनाया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथी वाणिज्य,उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे। अति विशिष्ट अतिथी नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत,विशिष्ट अतिथी नगर पालिका परिषद् बांकीमोंगरा की अध्यक्ष सोनी झा रहेंगी। पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष आर ए पांडे ने समाज के लोगों से आग्रह किया है कि वह निर्धारित तिथि पर अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करावे

WhatsApp Image 2025 04 07 at 15.27.18 1

error: Content is protected !!