एसईसीएल कोरबा की खदानों पर डीजल चोरों का साया फिर से मंडराने लगा है. कुछ दिन की शांति के पश्चात डीजल चोर फिर से खदान एरिया में विचरण करने लगे हैं. रात में एसईसीएल के भीमकाय डंपर डोजर से डीजल निकालने कुसमुंडा खदान में घुसे चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पिकअप लेकर खदान क्षेत्र में चोरी करने आए चोर ऐसे घूम रहे हैं मानों अपनी ससुराल आए हो. गौरतलब है की एसईसीएल ने डीजल और कोयला चोरी रोकने के लिए त्रिपुरा राइफल्स के जवानों को तैनात कर रखा है बावजूद इसके चोरी पर अंकुश लगाने में जब वे सफल नहीं हुए तब एसईसीएल की विजिलेंस टीम ने क्षेत्र का दौरा कर खदान एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगवाए. और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया. कुछ दिन तक तो डीजल की चोरी बंद रही लेकिन अब सीसीटीवी में कैद इस वीडियो को देखने के पश्चात लग रहा है कि चोरों ने एक बार फिर से अपना पुराना काम शुरू कर दिया है







