spot_img

कोरबा : तानाखार से शुरू हुई कांग्रेस की गौरव यात्रा

Must Read

acn18.com कोरबा। पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की गौरव पदयात्रा आज तानाखार में शुरू हुई। तीन दिन तक यह भ्रमण करेगी। 15 अगस्त को इसका समापन मोरगा में होगा।

- Advertisement -

हर घर तिरंगा अभियान में हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी तय कर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में अपना सहयोग प्रदान करें। निवेदक। नवीन पटेल, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा कोरबा देखें वीडियो

नेशनल हाईवे 130बी पर स्थित तानाखार गांव में स्वाधीनता संग्राम सेनानी ईश्वर सिंह खुसरेंगा के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ उनके निवास से इस यात्रा का शुभारंभ हुआ। विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने झंडी दिखाकर यात्रा को बढ़ाया। इससे पूर्व स्थानीय देवालय में पूजा अर्चना की गई। विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिरंगा झंडा के साथ यात्रा में सहभागी बन रह हैं। विधायक ने यात्रा को रवाना करने के दौरान संक्षिप्त में बात रखी और यात्रा के प्रयोजन को बताया। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि तीन दिन के लिए यात्रा का मार्ग तय किया गया है। इस अवधि में शेड्यूल के अंतर्गत कुल 75 किमी की दूरी तय की जाएगी। इस दौरान गुरसिया, चोटिया, जटगा, कोरबी होते हुए कई गांवों में यात्रा की पहुंच होगी। वहां पर जन संवाद होना है। इसी के साथ स्वाधीनता आंदोलन के बारे में लोगों को जानकारी देने की कोशिश की जाएगी। 76वें स्वाधीनता दिवस पर यह यात्रा मोरगा पहुंचेगी और वहां पर इसका समापन होगा। बताया गया कि प्रदेश से मिले निर्देश के अंतर्गत इस कार्यक्रम को किया जा रहा है। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है जो यात्रा के मार्ग पर भागीदारी करने वालों का ख्याल रखेंगे।

हर घर तिरंगा अभियान में हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी तय कर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में अपना सहयोग प्रदान करें। निवेदक। नवीन पटेल, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा कोरबा देखें वीडियो

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -