spot_img

कोरबा : सुअर मार बम की चपेट में आने से बालक की मौत, डोंगाभाटा गांव के जंगल में हुई घटना

Must Read

acn18.com कोरबा/ जंगली सूअर का शिकार करने के लिए रखे गए बम की चपेट में पहाड़ी कोरवा समुदाय का एक बालक आ गया। इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए कोरबा लाया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है और आगे जांच करने की बात कही है।

- Advertisement -

कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर अजगरबहार ग्राम पंचायत के डोंगाभाटा गांव के जंगल में यह घटना सुबह के समय हुई। इस गांव के निवासी बिहानुराम की दर्दनाक मौत हो गई। 7 वर्षीय बालक अपने मित्र रामप्रसाद के साथ महुआ बीनने के लिए पास के जंगल गया हुआ था। लौटने के दौरान एक जगह अजीब सी चीज दिखाई देने पर उसे कौतूहलवश उठा लिया। और इसके बाद ही उसका चेहरा और सिर फट गया।

बालक के नाना बिरन ने बताया कि जंगली सूअर का शिकार करने वालों के चक्कर में यह घटना हुई है, जो दुपहिया और चार पहिया वाहन से यहां पहुंचने के साथ आसपास में बम रख देते हैं। जंगल में धमाके की आवाज सुनने पर हमने समझा कि गांव में कहीं गाना बज रहा होगा। कुछ देर के बाद जानकारी मिली की दुखद घटना हुई है।

डोंगाभाटा गांव के जंगल में हुई घटना की खबर जल्द ही आसपास में फैल गई और काफी संख्या में लोग उस इलाके की तरफ पहुंचे। इस बारे में बालकोनगर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए मृत बालक का शव और सूअर मारने के लिए रखे गए बम के अवशेष भी अपने साथ लेकर कोरबा पहुंचे। यहां पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। देखना होगा कि जंगल में बम लगाने वाले लोगों के चेहरे पर से नकाब कब तक हटता है।

रायपुर: मुख्यमंत्री ने माता बहादुर कलारिन की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -