Home KORBA KORBA BREAKING: हसदेव नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत. शादी...

KORBA BREAKING: हसदेव नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत. शादी समारोह में शामिल होने आए थे बच्चे

0
125

कोरबा जिले के उरमाल गांव के समीप से होकर बहने वाली हसदेव नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई. रिश्तेदार के घर विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आए परिवार के भाई बहन बड़े पिताजी के साथ नदी में नहाने गए थे, जहां दोनों डूब गए. काफी खोजबीन के बाद दोनों के सोन नदी से बरामद किए गए. रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए 3 वर्षीय रेयांश और 6 वर्षीय ज्योत्सना पटेल की मौत से उनके गांव देवर माल और कुदुरमल में शोक की लहर दौड़ गई है