Home KORBA KORBA BREAKING : फिर शुरू हो गया देह व्यापार, पुलिस ने मकान...

KORBA BREAKING : फिर शुरू हो गया देह व्यापार, पुलिस ने मकान मालकिन सहित 3 को दबोचा, देखिये वीडियो

0
165

Acn18.com/कोरबा, लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेने के साथ छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में पुलिस की टीमों ने एमपी नगर मुख्य मार्ग पर संचालित हो रहे देह व्यापार के ठिकाने पर कार्रवाई की। मौके से मकान मालकिन के अलावा दो युवतियों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बार फिर से यहां अनैतिक गतिविधियां शुरू हो गई है जिसके कारण से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। वरिष्ठ अधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर कोतवाली टीआई रूपक शर्मा सिविल लाइन थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे और पुलिसकर्मियों ने इस अड्डे पर कार्रवाई की। पुलिस के द्वारा इससे पहले भी यहां पर कार्रवाई करने के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

error: Content is protected !!