Home KORBA कोरबा ब्रेक: करेंट की चपेट में आने से हुई दंतैल हाथी की...

कोरबा ब्रेक: करेंट की चपेट में आने से हुई दंतैल हाथी की मौत,कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत पसान रेंज के ग्राम पनगवा गांव की घटना

0
100

ACN18.COM कोरबा ब्रेक / हाथी प्रभावित कोरबा जिले के दो वनमंडलों में लगातार घटनाएं हो रही है। दूसरी ओर हाथियों की जान पर भी दिक्कतें कायम है। पसान रेंज के पनगंवा में एक हाथी की मौत तब हो गई जब वह आवाजाही के दौरान एक स्थान पर करंट के संपर्क में आ गया। मामले की जानकारी होने पर वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने कूच किया है।

जानकारी मिली कि कटघोरा फारेस्ट डिविजन के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पसान में शामिल पनगंवा में हाथी की करंट से मौत हो गई। जल्के सर्किल के बैगापारा खंजरपार में वह मृत स्थिति में मिला। जल्के तनेरा सर्किल के डिप्टी रेंजर अनिल कश्यप ने बताया कि शुरुआती तौर पर यही चीज स्पष्ट हुई है कि हाथी दुर्घटना में मृत हुआ है। घटना स्थल को लेकर तथ्यों के आधार पर इस प्रकार की बात कही जा रही है। वनमंडल के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। उन्होंने इस पर संज्ञान लिया है और जल्द ही उनकी उपस्थिति प्रभावित क्षेत्र में दर्ज होगी। आगे की जांच पड़ताल के साथ पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी कि यह स्वाभाविक दुर्घटना थी या फिर इसमें किसी तरह की साजिश शामिल रही।

याद रहे इससे पहले दो वनमंडल के अंतर्गत कई ऐसी घटनाएं हुई है जिसमें वन प्राणियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस सिलसिले में आसपास के लोगों की भूमिका का भी पता चला था जो अपनी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के कारण परेशान थे और उन्होंने हिसाब चुकता करने के लिए कई प्रकार के हथकंडों पर काम किया।

एसईसीएल गेवरा कोयला खदान के वेस्ट एमटीके में अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक की मौत

error: Content is protected !!