Home KORBA बड़ी खबर – एसईसीएल गेवरा कोयला खदान के वेस्ट एमटीके में अनियंत्रित...

बड़ी खबर – एसईसीएल गेवरा कोयला खदान के वेस्ट एमटीके में अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक की मौत

0
145

acn18.com गेवरा / बीती मध्य रात्रि एसईसीएल गेवरा खदान के वेस्ट एमटीके के समीप एक रोड सेल की अनियंत्रित ट्रक बर्म को तोड़ते हुए पलट गई जिसके नीचे दबकर दिलहरण नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई

रोड़ सेल में कोयला लोडिंग की आपाधापी में वाहन चालक एक दुसरे को ओवर टेक करने के फेर में खदान के अंदर तेजी से ट्रक चलाते है जिस वजह से इस तरह की घटनाएं सामने आती है।

सुरक्षा के नाम से प्रबन्धन द्वारा कई अयोजन किए जा रहे है मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही है।हम आपको बता दें कि एसईसीएल खदानों के रोड सेल विभाग में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारियों को लक्ष्मी पुत्र कहा गया है जिनसे रकम की प्राप्ति होती है ।इनके द्वारा सुरक्षा को नजर अंदाज करते हुए गलत ढंग से खदानों में वाहनों के एंट्री दी जाती है साथ ही लोडिंग के दौरान भी सुरक्षा के नियमों को अनदेखी कर कार्य किए जाते हैं जो कि इस क्षेत्र के सभी लोगों की जानकारी में रहती है।

error: Content is protected !!