Home KORBA कोरबा ब्रेक: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो की...

कोरबा ब्रेक: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो की हालत गंभीर, देखिये वीडियो

0
22

IMG 20260603 WA0027

IMG 20260603 WA0024

 

 

पाली थाना क्षेत्र में शनिवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।

 

*पहला हादसा:* बिलासपुर-कटघोरा मुख्य मार्ग NH-130 पर मुनगाडीह के पास तेज रफ्तार ‘छोटा हाथी’ वाहन खड़ी ट्रक से जा टकराया। हादसे में छोटा हाथी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

 

*दूसरा हादसा:* पाली थाना अंतर्गत दीपका-पाली मार्ग पर धौराभाटा के पास ट्रेलर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे घायल का पाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

 

*तीसरा हादसा:* पाली थाना क्षेत्र के डूमरकछार ओवरब्रिज हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।

 

पाली थाना पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एक ही दिन में हुए इन हादसों से इलाके में शोक का माहौल है।