
दुर्ग जिले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय की दस्तक हुई है। बुधवार सुबह सेक्टर-10 के स्ट्रीट नंबर-44 स्थित जेपी ध्रुव के घर ED की टीम ने छापा मारा है। कार्रवाई में आधे दर्जन से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं और CRPF जवान सुरक्षा में तैनात हैं।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सीजीपीएससी घोटाले के मामले में पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव उर्फ जेके ध्रुव से जुड़ी है। सुबह से ही घर में दस्तावेजों की जांच और पूछताछ चल रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सीबीआई की टीम जेपी ध्रुव के घर छापेमारी कर चुकी है। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और अधिकारियों ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।




