Home छत्तीसगढ़ *KORBA: पता पूछना डिलीवरी बॉय को बड़ा महंगा,हो गई जमकर धुनाई*

*KORBA: पता पूछना डिलीवरी बॉय को बड़ा महंगा,हो गई जमकर धुनाई*

0
99

*कोरबा।* कहते हैं मुंह से अचानक निकला शब्द कई बार घातक साबित होता है। ऐसा ही कुछ पार्सल देने पहुंचे ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के डिलीवरी ब्वाय के साथ भी हुआ। उसकी गलतफहमी के शिकार व्यवसायी और उसके पुत्र ने धुनाई कर दी। मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

रणबीर कपूर के बाद अब श्रद्धा कपूर का ED का समन, आज हो सकती है पूछताछ

कोतवाली अंतर्गत तुलसी नगर में रहने वाला अभिषेक महतो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में डिलीवरी ब्वाय का काम करता है। वह गुरुवार की देर शाम पार्सल देने कालीबाड़ी पहुंचा था। इस पार्सल में श्री साड़ी पैलेस का पता लिखा था , जब अभिषेक साड़ी पैलेस पहुंचा तो व्यवसायी और उसके पुत्र मौजूद थे। अभिषेक ने पार्सल के संबंध में जानकारी दी तो साड़ी पैलेस के संचालक ने ऐसा कोई भी ऑर्डर देने से मना किया । इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी शुरू हो गई। विवाद के बाद डिलीवरी ब्वाय दुकान से चला गया। उसने थोड़ी दूर जाकर पार्सल में लिखे मोबाइल नंबर से संपर्क किया , तो वह व्यवसायी के किराएदार का निकला। वह अपना सामान लेने डिलीवरी ब्वाय के पास पहुंची। वे दोनों आपस में बात कर रहे थे। जिसे व्यवसायी पुत्र दुकान के छत से देख रहा था ।

cats 5

कॉमेडियन कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान तक पहुंची ED, पूछताछ के लिए भेजा समन, रणबीर कपूर ने 2 हफ्ते का मांगा है समय …

वह आक्रोशित होकर डिलीवरी ब्वाय के पास पहुंच गया । पिता पुत्र ने डिलीवरी ब्वाय की जमकर धुनाई कर दी। डिलीवरी ब्वाय अभिषेक का कहना है कि दुकान से निकलते वक्त उस पर पत्थर फेंका जा रहा था, इस दौरान उसके मुंह से कुछ शब्द निकल गए। यह शब्द व्यवसायी अथवा उसके पुत्र के लिए नहीं था, लेकिन वे गलत समझ बैठे। घटना की सूचना डिलीवरी ब्वाय ने सहकर्मियों के अलावा पुलिस को दी। मानिकपुर पुलिस ने मुलाहिजा की प्रक्रिया पूरी करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!