spot_img

रायपुर पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान:मिशन 2023 को लेकर कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित; भूपेश बघेल बोले- पिछले चुनाव में जमानत जब्त हुई थी

Must Read

acn18.com रायपुर /रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय के सामने जोरा ग्राउंड में छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी हुंकार भरने जा रही है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पार्टी के कार्यकर्ताओं को को कुछ ही देर में संबोधित करेंगे। इधर केजरीवाल के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सियासी तंज कसा है।

- Advertisement -

रायपुर में पहला मौका है जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक साथ पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी आने वाले चुनावों में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने की ताक में है। इसलिए ये दौरा अहम माना जा रहा है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ में आप के प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि, प्रदेशवसियों को मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, किसानों की समस्या, आदिवासियों का हक दिलाने में कांग्रेस नाकाम साबित हुई है। जन सुरक्षा के नाम पर मुद्दे जो कांग्रेस सरकार में सिर्फ खाना पूर्ति बनकर रह गए। आप की सरकार आने पर उस पर विस्तार से काम करेगी।

कांग्रेस सरकार और विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा, बीजेपी और कांग्रेस दोनों की सरकारें छत्तीसगढ़ में पिछले 23 साल में सिर्फ नाम के काम का दिखावा किया। भ्रष्टाचार लगातार हो रहा है। कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह विफल हो गई है। इसके कई उदाहरण रोज देखने और सुनने को मिल रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि रायपुर की सभा में केजरीवाल बड़ा सियासी एलान कर सकते हैं।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तंज

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है, उन्होंने कहा कि, 2018 में भी आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ चुकी है। पिछले चुनाव में सभी की जमानत जब्त हुई थी। फिर चुनाव आ रहा है, कई दलों के नेता आएंगे।

आदिवासी समाज ने मनाया अपने साल का पहला पर्व : पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ नृत्य का किया प्रदर्शन ,प्रकृति के उपासक माने जाते हैं आदिवासी

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

माइनिंग कॉलेज के लिए पर्याप्त संभावनाएं उपलब्ध.6782 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं रेल परियोजना पर.सरोज का दावा- 6 महीने में बेहतर होगी रेल...

acn18.com कोरबा / राज्यसभा सदस्य और कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडेय ने मीडिया से...

More Articles Like This

- Advertisement -