Home KORBA कवर्धा: पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी:कुल्हाड़ी से वार कर...

कवर्धा: पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी:कुल्हाड़ी से वार कर बीवी को उतारा मौत के घाट; फिर फंदे से लटक कर दी जान

0
164

कवर्धा जिला के ग्राम पंचायत बदना के आश्रित गांव अमलीटोला में पति ने पहले कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की लहूलुहान लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं पति की लाश को भी फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

घर पर पत्नी की खून से लथपथ मिली लाश वहीं पति  की लाश फंदे से लटकती मिली, मामले की जांच कर रही पुलिस। - Dainik Bhaskar

जानकारी के मुताबिक, राम सिंह मरावी (28 वर्ष) ग्राम अमलीटोला का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी सरोज बाई (27 वर्ष) के साथ अकेला रहता था। बुधवार को जब वे काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकले, तो आसपास के लोग उनके घर पहुंचे। वहां दंपती की लाश देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

error: Content is protected !!