Home KORBA कानपुर टेस्ट- इंडिया को 95 रन का टारगेट:बांग्लादेश दूसरी पारी में 146...

कानपुर टेस्ट- इंडिया को 95 रन का टारगेट:बांग्लादेश दूसरी पारी में 146 पर ऑलआउट; जडेजा-अश्विन और बुमराह को 3-3 विकेट

0
109

Acn18.com/भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। मंगलवार को मैच का आखिरी दिन है।

बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट हो गई है। ओपनर शादमान इस्लाम ने 50 और मुश्फिकुर रहीम 37 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट लिए। एक विकेट आकाश दीप को मिला।

इससे पहले, सोमवार को मुकाबले के चौथे दिन भारत ने बांग्लादेश की पहली पारी को 233 रन पर समेटा। फिर 34.4 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन बना डाले और बांग्लादेश के दो विकेट भी निकाल लिए थे। बारिश के कारण तीसरे और दूसरे दिन का खेल रद्द करना पड़ा था, जबकि पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही डाले जा सके थे।