Home छत्तीसगढ़ CG में फिर फन फैला रहा ‘काल’: RT-PCR टेस्ट में 5 लोग...

CG में फिर फन फैला रहा ‘काल’: RT-PCR टेस्ट में 5 लोग मिले CORONA पॉजिटिव, शहर में मचा हड़कंप

0
190

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में कोरोना फिर पांव पसारने लगा है. दुर्ग में फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. आरटीपीसीआर टेस्ट में 5 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.

बताया जा रहा है कि 7 वर्षीय बालक भी कोरोना संक्रमित मिला है. जिला स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड में है. भिलाई सेक्टर 10, बोरसी, मिलपारा दुर्ग, ननकठ्ठी, और रायपुर नाका में कोरोना संक्रमित मिले हैं.बता दें कि एक व्यक्ति दिल्ली से वापस आया है. सभी को घर पर आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है. साथ स्वास्थ्य विभाग सभी को सतर्क रहने की हिदायद दे रहा है.

error: Content is protected !!