Home KORBA कोरबा जिले से जोगी कांग्रेस का सुपड़ा साफ. लगभग सभी नेता और...

कोरबा जिले से जोगी कांग्रेस का सुपड़ा साफ. लगभग सभी नेता और कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल देखिए वीडियो

0
86

Acn18.com कोरबा/ भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा जिले में जोगी कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर दिया है। जोगी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल, उनके पुत्र और जोगी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जोगी के मुख्य सलाहकार पवन अग्रवाल, कोरबा जिला अध्यक्ष दीप नारायण सोनी, पार्टी के अन्य पदाधिकारी,जोगी कांग्रेस के नगर निगम कोरबा के सभी पार्षद, और हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया. जश्न रिजॉर्ट में आयोजित भाजपा प्रवेश नामक कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे मंत्री लखन लाल देवांगन ओ पी चौधरी श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े, और कोरबा के लगभग सभी भाजपा नेताओं की उपस्थिति में जोगी कांग्रेस के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई