ढाबा की आड़ में परोसी जा रही थी अंग्रेजी,देशी और महुआ शराब,
होली की बंदी में की जा रही थी उपलब्ध,
संचालक और सहयोगी भेजे गए जेल

कोरबा । हरदी बाजार थाना अंतर्गत बस स्टैंड महेश ढाबा में काफी दिनों से चोरी छुपे अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी।जिसकी सूचना बार-बार पुलिस को मिल रही थी। लेकिन संचालक चोरी चुपके देसी अंग्रेजी और महुआ शराब परोस रहा था।
कल खुलेआम अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक कृपा शंकर दुबे ने अपने टिम के साथ महेश ढाबा में दबिश देते हुए 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, 22 नग देशी पाव,8 नग गोवा एवं शराब के बिक्री रकम 4500 सौ रुपए के साथ विक्री करते हुए मुख्य आरोपी महेश यादव पिता स्व अजब सिंह यादव उम्र 28 वर्ष निवासी हरदी बाजार एवं सहयोगी प्रमोद कुमार राठौर पिता कृष्ण कुमार राठौर उम्र 38 वर्ष निवासी हरदी बाजार को आबकारी एक्ट 34,/ 2 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
अवैध शराब की कुल कीमत 10160 रुपए है।बताया जा रहा है कि ढाबा संचालक सभी को महुआ देसी और अंग्रेजी शराब उपलब्ध नहीं कराता था जो उसके ग्राहक बंधे हुए थे उन्हें वह बंदी के दिन भी उपलब्ध करा रहा था ।




