Home KORBA कर्म के कारण खाता सीज हुआ कांग्रेस का, बोले – नितिन नवीन

कर्म के कारण खाता सीज हुआ कांग्रेस का, बोले – नितिन नवीन

0
121

छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा सीट पर होगी जीत

acn18.com कोरबा / लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी जारी रखी है। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम करने के साथ इसकी समीक्षा भी की जा रही है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ कोरबा पहुंचे बिहार के कैबिनेट मंत्री और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने कांग्रेस का खाता सीज होने को लेकर कहा की यह सब कांग्रेस के कारण ही हुआ, हमारा इसमें कोई लेना-देना नहीं।

कोरबा में भाजपा के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन कुछ घंटे बाद रवाना हो गए। एसईसीएल हेलीपैड पर मीडिया से हुई चर्चा मैं उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। कांग्रेस के पास धन की कमी से जुड़े सवाल को लेकर उन्होंने बताया कि कांग्रेस का खाता उसके कर्म के कारण सीज हुआ है। नितिन नवीन ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक पांच लोकसभा क्षेत्र का दौरा करने के साथ वहां की समीक्षा की गई है। हर तरफ स्थिति बेहतर है और हम सभी सीटों पर जीत हासिल कर रहे हैं। नितिन नवीन ने बताया कि कार्यकर्ताओं को कैसे महत्व देना है और उनकी क्षमता का उपयोग करना है यह केवल भाजपा संगठन ही करता है। उन्होंने कई उदाहरण के साथ अपनी बात को स्पष्ट किया।हेलीपैड पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!