Home KORBA अमित शाह के सभा स्थल पर जस गीत, एक महिला पर सवार...

अमित शाह के सभा स्थल पर जस गीत, एक महिला पर सवार हुई देवी, देखे वीडियो

0
92

acn18.com कोरबा। देवी गीतों की प्रस्तुति के दौरान अक्सर ऐसा होता है जबकि मातृशक्ति के भीतर ऊर्जा का संचार हो जाता है और वह झूमने लगती हैं। कोरबा के ओपन थिएटर मैदान में विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिवस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा से कुछ समय पहले ऐसा ही नजारा देखने को मिला। गृह मंत्री के आगमन से काफी देर पहले यहां हजारों की संख्या में लोग जुट गए। उन्हें बांधे रखने के लिए देवी गीतों की प्रस्तुति शहर के कलाकार सोनू भाटिया के द्वारा की गई। देवी गीतों का गायन इस अंदाज में हुआ कि सभा स्थल पर बैठी एक महिला पर देवी की भक्ति में झूमने लगी। इससे मौके पर माहौल गजब हो गया।

error: Content is protected !!