Home KORBA दीपका में भारी वाहनों का जाम, घंटों थमी रफ्तार, हादसों के बाद...

दीपका में भारी वाहनों का जाम, घंटों थमी रफ्तार, हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, स्पीडोमीटर-बोर्ड की मांग

0
3

Acn18. Com कोरबा के दीपका इलाके में सड़क हादसों के साथ अब जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह बतारी मोड़ पर भारी वाहनों की लंबी कतार लगने से घंटों तक सड़क जाम रही। जाम में स्कूली बच्चे और ऑफिस जाने वाले लोग परेशान होते रहे।

बतारी मोड़ पर मुख्य सड़क के दोनों तरफ भारी वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े रहे। यातायात नियमों की अनदेखी के चलते सड़क पर आवाजाही लगभग ठप हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या अब रोज की हो गई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

वहीं, कुछ दिन पहले मोरगा चौकी क्षेत्र में तीन ट्रेलरों की आपस में टक्कर हुई थी। इसके 24 घंटे के भीतर ही एक और वाहन हादसे का शिकार हो गया। लगातार हो रहे हादसों के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

लोगों ने नेशनल हाईवे पर स्पीडोमीटर और सांकेतिक बोर्ड लगाने, साथ ही लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना होगा कि लगातार जाम और हादसों के बाद प्रशासन कब ठोस कदम उठाता है।

error: Content is protected !!