Home KORBA जादू टोना के शक में हुई थी ईतवार सिंह की हत्या,करीबी रिश्तेदार...

जादू टोना के शक में हुई थी ईतवार सिंह की हत्या,करीबी रिश्तेदार ने ही उतारा मौत के घाट,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

0
91

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पसान थाना क्षेत्र के ग्राम सिर्री निवासी इतवार सिंह के हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। इस मामले में पुलिस को आरोपी का चल गया है,जो कोई और नहीं बल्की उसका पड़ोसी और करीब का रिश्तेदार रामकुमार है। पुलिस ने बताया,कि करीब एक माह पूर्व आरोपी की पत्नी की मौत हो गई थी आरोपी को शक था,कि मृतक और उसकी पत्नी ने जादू टोना कर उसकी पत्नी की जान ली यही वजह है,कि धारदार हथियार से उसने ईतवार सिंह की हत्या कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस चिरमिरी सहित एमसीबी जिले के अलग अलग ईलाकों में छापामार कार्रवाई कर रही है।

 

error: Content is protected !!