Home छत्तीसगढ़ प्रदेश के इन जिलों में अगले चार घंटे में होगी बारिश, मौसम...

प्रदेश के इन जिलों में अगले चार घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
137

Acn18.com/मौसम विभाग ने  प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 4 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह बारिश हुई है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

आगामी 4 घंटों में प्रदेश के राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, कांकेर, नारायणपुर, बालोद, धमतरी इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावनाएं हैं। एक-दो ही स्थान पर ओले गिरने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाएं भी चल रही है।

error: Content is protected !!