spot_img

BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस पर IT का सर्वे:कांग्रेस ने कहा- अघोषित आपातकाल; भाजपा बोली- भूल गए, इंदिरा ने भी बैन किया था

Must Read

Acn18.com/BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर मंगलवार को आयकर विभाग (IT) की टीम ने सर्वे किया।आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। इसी को लेकर सर्वे किया जा रहा है। BBC ने ट्वीट कर बताया- आयकर विभाग की टीमें दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद हैं। हम उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं।

- Advertisement -

इधर, कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। कांग्रेस के बयान पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इंदिरा गांधी का 52 साल पुराना वाकया याद दिलाया। भाटिया ने कहा- कांग्रेस शायद भूल रही है कि 1970 में इंदिरा गांधी ने एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर BBC पर बैन लगा दिया था।

मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त किए
दिल्ली के KG मार्ग एरिया में HT टावर की पांचवीं और छठी मंजिल पर BBC का ऑफिस है। यहां IT की 24 मेंबर्स की टीम ने रेड की है। इधर, मुंबई के सांताक्रूज इलाके में BBC स्टूडियोज पर भी इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची है।

टीम ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के लोगों के मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त किए हैं। अफसरों के मुताबिक, इनका बैकअप लेकर इन्हें वापस कर दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए और सभी को मीटिंग रूम में बैठने को कहा गया है।

कांग्रेस ने बताया अघोषित आपातकाल
BBC के ऑफिसों पर कार्रवाई को कांग्रेस ने PM मोदी पर बनी उसकी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है। पार्टी ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है। पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा- पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- यहां हम अडाणी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है। ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने सर्वे को चौंकाने वाली खबर बताया है। मोइत्रा ने ट्वीट किया- BBC के दिल्ली दफ्तर में आयकर की छापेमारी…बहुत खूब…चौंकाने वाला।

भाजपा प्रवक्ता बोले- BBC दुनिया का सबसे भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन
आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने BBC पर प्रतिबंध लगा दिया था। आयकर विभाग ने BBC ऑफिस पर कानूनी रूप से छापे मारे। BBC दुनिया का सबसे ‘भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन’ बन गया है। दुर्भाग्य से BBC का प्रचार और कांग्रेस का एजेंडा एक ही है।

आज भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और कुछ वर्गों को यह पसंद नहीं है। BBC को भारत में पत्रकारिता करने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें देश के कानून का पालन करना होगा। भाटिया ने ऐसे कई उदाहरणों का उल्लेख किया जब BBC ने कथित तौर पर भारतीय भावनाओं का अपमान किया।

गौरव भाटिया ने कहा- BBC ने अपने एक कार्यक्रम में लश्कर कमांडर बुरहान वानी को करिश्माई युवा क्रांतिकारी बताया। यह किस तरह की पत्रकारिता है? एक अन्य रिपोर्ट में BBC ने होली को गंदा त्योहार बताया। BBC हमारे त्योहारों के बारे में क्या जानता है?

एक अन्य रिपोर्ट में, उन्होंने यह कहते हुए हमारे आइकन का अपमान किया कि महात्मा गांधी 1946 में भारत को आजाद कराने में विफल रहे। BBC भारत में काम करते हुए इस तरह के रिपोर्ट्स के जरिए हमारे संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है।

भाजपा सांसद ने कहा- आइना देखे कांग्रेस
कांग्रेस के बयान के बाद भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस आपातकाल की बात न करे। प्रेस की आजादी की बात करने वाले खुद आइना देखें। उन्होंने कहा -एओ. ह्यूम की बनाई पार्टी कांग्रेस का चाल, चरित्र अभी भी ब्रिटिश ही है। लगता है अंग्रेजों ने 1947 में भारत छोड़ने के बाद बीबीसी के विघटनकारी एजेंडे को देश में आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस को सौंप दिया था। खैर, आपातकाल और प्रेस की आजादी की बात करने वालों को आइना जरूर देखना चाहिए।

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की संस्था है। यह 40 भाषाओं में खबरें प्रसारित करता है। ब्रिटेन की संसद ग्रांट के जरिए इसकी फंडिंग करती है। इसका मैनेजमेंट फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है। यह डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स विभाग के तहत काम करती है। BBC को एक रॉयल चार्टर के तहत साल 1927 में शुरू किया गया था।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

झगरहा में पूर्व कर्मचारी की हत्या, आरोपी दंडित.फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट ने 14 वर्ष की सजा दी

acn18.com कोरबा/ झगरहा गांव में पिछले वर्ष रुपयों के लेनदेन को लेकर पूर्व कर्मचारी की हत्या कर दी गई।...

More Articles Like This

- Advertisement -