Home Uncategorized मासूम छात्र को टी-शर्ट के सहारे पेड़ पर लटकाया, पालकों में आक्रोश

मासूम छात्र को टी-शर्ट के सहारे पेड़ पर लटकाया, पालकों में आक्रोश

0
172

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक मासूम छत्र को अमानवीय सजा देने का मामला सामने आया है, जहां उसे टी-शर्ट के सहारे पेड़ पर लटका दिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल नारायणपुर, आमापारा का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में शिक्षिकाएं क्रूरता रोकने के बजाय मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने पर रोक लगाती दिख रहीं। शिक्षा के मंदिर में ऐसी क्रूरता से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वीडियाे वायरल होते ही पालकों में भारी आक्रोश है। हालांकि बच्चे को ऐसी सजा क्यों दी गई, इसका कारण अब तक सामने नहीं आया है। पालकों ने मामले की जांच कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

image 34 9
error: Content is protected !!