Home Astrology नाबालिग चालक की लापरवाही से मासूम की मौत, ट्रैक्टर को जला दिया...

नाबालिग चालक की लापरवाही से मासूम की मौत, ट्रैक्टर को जला दिया लोगों ने

0
44

नाबालिग चालक की लापरवाही से मासूम की मौत, ट्रैक्टर को जला दिया लोगों नेScreenshot 20251228 104255 Gallery

सक्ती जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आई है। जैजैपुर थाना क्षेत्र के भोथिया गांव में नाबालिग ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक मासूम बच्चे की जान चली गई।
बताया जा रहा है कि गांव की गली में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लोहे के खंभे से टकरा गया। ट्रैक्टर की टक्कर से खंभा टूटकर पास में खड़े बच्चे के ऊपर गिर गया। खंभे की चपेट में आने से 9 वर्षीय मोनिक चंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मोनिक, दिनेश चंद्रा का इकलौता पुत्र था।
हादसे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया, जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची . स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया लिया गया ।