Home KORBA स्वतंत्रता दिवस 2026 : छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को सराहनीय सेवा...

स्वतंत्रता दिवस 2026 : छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक, देखें पूरी सूची

0
41

 

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक (MSM) से सम्मानित किया जाएगा।

 

 

छत्तीसगढ़ से 10 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

 

 

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर देशभर में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया जा रहा है।

 

 

छत्तीसगढ़ से इन 10 नामों को मिलेगा सम्मान

 

गायत्री सिंह- कमांडेंट

ओम प्रकाश शर्मा- कमांडेंट

दीपमाला कश्यप- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

डॉ. अर्चना झा- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त

एमएस. रमा पटेल- डिप्टी कमांडेंट

पिनाकी- निरीक्षक

सविता सिंह परिहार- उप पुलिस अधीक्षक

ब्रजेश कुमार तिवारी- सहायक कमांडेंट

राकेश कुमार सिंह- कंपनी कमांडर

नेहरू लाल- प्लाटून कमांडर

सराहनीय सेवाओं के सम्मान से बढ़ा छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव

इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर सराहनीय सेवा के लिए पदक (Medal for Meritorious Service) प्रदान किया जाएगा। सम्मान की यह सूची छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का विषय है और इससे बल के अन्य जवानों एवं अधिकारियों को भी कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलेगी।

error: Content is protected !!