Home KORBA कांग्रेस को आयकर विभाग ने जारी किया करोड़ों का नोटिस,आक्रोशित कांग्रेसियों ने...

कांग्रेस को आयकर विभाग ने जारी किया करोड़ों का नोटिस,आक्रोशित कांग्रेसियों ने टीपी नगर में निकाला मशाल जुलूस

0
71

Acn18.com कोरबा l आयकर विभाग द्वारा जिस तरह से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को 1823.08 करोड़ रुपए पटाने का नोटिस जारी किया है,उसे लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश पैदा हो गया है। इसी विषय को लेकर उनके द्वारा बीती रात शहर में मशाल जुलूस निकाला गया।वीओ: लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से आयकर विभाग की टीम ने आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को 1823.08 करोड़ रुपए पटाने का नोटिस जारी किया उससे पार्टी में खलबली मच गई है। आयकर विभाग के इस हरकत से कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है,जिसे लेकर कोरबा जिले के कांग्रेसियों ने बीती रात शहर में मशाल जूलस निकाला। टीपी नगर चौक से निकली जुलूस ने पूरे शहर का भ्रमण किया और घंटाघर चौक के पास समाप्त हुआ। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया।