Home छत्तीसगढ़ वारदात: वेल्डिंग का काम करने वाले शख्स की चाकू गोदकर हत्या, बगल...

वारदात: वेल्डिंग का काम करने वाले शख्स की चाकू गोदकर हत्या, बगल की दुकान में मिला शव

0
168

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के नर्मदापुरम में अपराध बढ़ता जा रहा है। कालिका नगर के पास गुरुवार रात वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले नारायण विश्कर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दुकानदार की हत्या किसने की, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

दरअसल, कालिका नगर इलाके में आज रात वेल्डिंग का काम करने वाले नारायण विश्कर्मा की अज्ञात कारणों के चलते चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसका शव बाजू में ऑटो पाटर्स की दुकान में लहूलुहान मिला। म्रतक के गले पर धारदार हथियार के निशान हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है। वारदात को किसने अंजाम दिया है अभी यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!