Home Uncategorized सूरजपुर में शराब के नशे में युवक ने ट्रक से मचाया तांडव,...

सूरजपुर में शराब के नशे में युवक ने ट्रक से मचाया तांडव, कई वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त, बड़ी जनहानि टली

0
3

Acn18 Com सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र से देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने ट्रक चालू कर जमकर उत्पात मचाया। इस घटना में कई दुकानें और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

​मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान मछली दुकान में काम करने वाले शैलेश गिरी के रूप में हुई है। शैलेश अक्सर रात में ट्रक के भीतर ही सोया करता था। देर रात अत्यधिक शराब के नशे में उसने अचानक ट्रक चालू कर दिया। इसके बाद बिना सोचे-समझे कभी ट्रक को आगे तो कभी बैक करते हुए सड़क किनारे स्थित दुकानों और वाहनों को रौंदना शुरू कर दिया।
​घटना में हुआ भारी नुकसान,दुकानों को क्षति,

नशे में अनियंत्रित ट्रक ने चार दुकानों के चबूतरों और ऊपर लगे शेड को तोड़ दिया।
​क्षतिग्रस्त वाहन: मौके पर खड़ी एक छोटा हाथी (पिकअप), एक ओमनी, एक स्विफ्ट डिजायर, एक ग्रैंड विटारा कार और दो बाइकें ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
​मची अफरा-तफरी, टला बड़ा हादसा:
देर रात अचानक हुए इस घटनाक्रम से इलाके में हड़कंप मच गया। जिस वक्त यह तांडव चल रहा था, सड़क पर लोगों की आवाजाही न के बराबर थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलते ही विश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!