spot_img

नारायणपुर में नई नवेली दुल्हन के साथ तो बीजापुर बारात से पहले वोट डालने पहुंचा दूल्हा

Must Read

जगदलपुर।  लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज छत्‍तीसगढ़ की बस्‍तर सीट पर वोटिंग हो रहा है। मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्‍साह है। इसी बीच बीजापुर से एक ऐसी तस्‍वीर सामने आई जो दूसरे लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं।

- Advertisement -

दरअसल, मंगल परिणय सूत्र में बंधने से पूर्व दूल्हा दीपक गुप्ता लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने बीजापुर के मतदान केंद्र क्रमांक 160 राउतपारा में पहुंचा और मतदान किया।

दूल्हा दीपक ने लोगों को संदेश भी दिया। दीपक ने कहा, देश को मजबूत लोकतंत्र देना, हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। युवाओं को इस महापर्व में भाग लेने आगे आना चाहिए। बता दें कि दूल्हा दीपक गुप्ता बारात निकलने से पहले परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। जहां सभी ने मतदान किया। मालूम हो कि दूल्हा दीपक गुप्ता की बारात भोपाल जाने वाली है।

शादी में तुरंत बाद वोट डालने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

इधर, नारायणपुर में दूल्‍हा देवेश ठाकुर शादी के तुरंत बाद दुल्हन गंगोत्री ठाकुर के साथ नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 42 गुरिया पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेना हमसब का कर्तव्य है, इसलिए शादी के बाद पहला काम बूथ पर मतदान करने के रूप में किया।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

माइनिंग कॉलेज के लिए पर्याप्त संभावनाएं उपलब्ध.6782 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं रेल परियोजना पर.सरोज का दावा- 6 महीने में बेहतर होगी रेल...

acn18.com कोरबा / राज्यसभा सदस्य और कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडेय ने मीडिया से...

More Articles Like This

- Advertisement -