Home KORBA कोयला लोड ट्रेलर बेकाबू होकर गिरा नहर में.चालक ने तैरकर बचाया खुद...

कोयला लोड ट्रेलर बेकाबू होकर गिरा नहर में.चालक ने तैरकर बचाया खुद को

0
84

acn18.com कुसमुंडा / साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर अपने गंतव्य को जा रहा एक ट्रेलर वाहन बेकाबू होने के साथ हसदेव दायी तट नहर में जा गिरा। रेल फाटक से आगे गुजरने पर एक बाइक चालक अचानक ट्रेलर के सामने आ गया। इस वजह से हालत बिगड़ गए और यह दुर्घटना हो गई। 8 फिट पानी वाली नहर से चालक ने तैरकर अपनी जान बचाई। बाद में जल संसाधन विभाग द्वारा 300 क्यूसेक पानी की मात्रा कम की गई। तब कहीं जाकर क्रेन के जरिए दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को निकालने की कार्रवाई हो सकी।