Home KORBA सरगुजा में पति की हैवानियत : गर्भवती पत्नी को प्रताड़ित कर मार...

सरगुजा में पति की हैवानियत : गर्भवती पत्नी को प्रताड़ित कर मार डाला, गुप्तांग में मिली लोहे की आरी

0
6

 

 

 

 

अंबिकापुर में तीन माह की गर्भवती महिला की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई, पोस्टमार्टम में पति द्वारा की गई हैवानियत के चौंकाने वाले तथ्य मिले, जिसके बाद आरोपी पति फरार है।

 

। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। तीन माह की गर्भवती महिला की निर्मम हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पति द्वारा की गई हैवानियत का भयानक रूप उजागर किया है। घटना के बाद आरोपी पति फरार है, जबकि मामले की जांच मणीपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई हैवानियत

 

पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शरीर पर 18 से अधिक चोटों के निशान पाए गए, जो लंबे समय तक प्रताड़ना की ओर संकेत करते हैं। सबसे दर्दनाक तथ्य यह रहा कि महिला के प्राइवेट पार्ट के अंदर लोहे का लगभग 10 सेमी लंबा लोहे का रेती मिला। यह पूरी घटना किसी भी सामान्य हिंसा से कई अधिक क्रूर और असहनीय पीड़ा देने वाली प्रतीत होती है।

 

 

गर्भस्थ शिशु की भी गई जान

महिला तीन माह की गर्भवती थी और इसी प्रताड़ना के दौरान उसके गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई। महिला को जिस तरह की आंतरिक और बाहरी चोटें पहुंचाई गईं, उससे उसकी और गर्भस्थ शिशु दोनों की जान बचना संभव नहीं था।

 

 

घटना के बाद आरोपी पति फरार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के भागने की वजह से मामले की कई कड़ियाँ अभी स्पष्ट नहीं हो पाई हैं। हालांकि, प्रारंभिक जांच में उसके खिलाफ गंभीर संदेह पुख्ता हुआ है।

 

पुलिस की जांच जारी

मणिपुर पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि अपराध की पूरी रूपरेखा स्पष्ट हो सके। महिला के परिजनों से पूछताछ के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में कई संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है।