Home KORBA घरेलू हिंसा की रिपोर्ट पर पति गिरफ्तार:पहले भी थाने में पत्नी ने...

घरेलू हिंसा की रिपोर्ट पर पति गिरफ्तार:पहले भी थाने में पत्नी ने की थी शिकायत, काउंसलिंग में पति बोलता-सुधर जाऊंगा लेकिन फिर की मारपीट

0
88

Acn18.com/रायपुर के राजेंद्र नगर में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने पति की मारपीट से परेशान होकर थाने में शिकायत की है। आरोपी अशफाक हुसैन एक कंपनी में सलाहकार के पद पर है। जिसे रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पहले भी इसकी शिकायत हो चुकी है। पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, अशफाक अक्सर घर में अलग-अलग बात और विवाद को लेकर पत्नी से मारपीट करते रहता था। कई महीनों से ऐसी हरकतों से परेशान पीड़िता ने महिला थाने में भी शिकायत की थी। जिसके बाद उनके पति को थाने बुलाकर समझाया गया। जिसके बाद अशफाक ने पुलिस को अगली बार ऐसा नहीं करने का वादा भी किया। लेकिन घर आकर फिर उसने पत्नी से मारपीट की।

शनिवार को जब पीड़िता घरेलू हिंसा का शिकार हुई तो उसने इसकी शिकायत थाने में की। TI अर्चना धुरंधर ने बताया कि आरोपी की कई बार काउंसिलिंग की गयी। लेकिन वो फिर वो फिर घरेलू हिंसा करने लग जाता है। इस बार पत्नी की शिकायत के बाद पति को धारा 151 के तहत कोर्ट से जेल भेजा गया है।

error: Content is protected !!