Home KORBA मोतीसागर क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों लोगों ने किया भाजपा प्रवेश,कोरबा के...

मोतीसागर क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों लोगों ने किया भाजपा प्रवेश,कोरबा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने करवाया पार्टी प्रवेश

0
106

Acn18.comकोरबा/  भाजपा की रीति और नीति से प्रभावित होकर कोरबा के मोतीसागर पारा क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मंगल चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा के कोरबा विधानसभा सीट के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने सभी को पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है उनमें कौशल साहू, ओमप्रकाश पांडेय, विजय सिंह, रितेश यादव, अविनाश बंजारे, मिश्रा भांचा, दीपक यादव, गोपाल महेश श्रीवास, कन्हैया थवाईत, धीरज मिश्रा, तुलसी केंवट, अमर मेहरा, ओम प्रकाश के साथ पप्पी साहू, इंदिरा देवी लता साहू, राधिका यादव, चंदा देवी, टेटेर बाई, जानकी, सोनम, राधा, धनकुवंर, सोनती, लक्ष्मी बरेठ सहित सैकड़ो लोग शामिल है।

error: Content is protected !!