Home Astrology जिला जेल के बाहर महिला आरक्षकों का भारी आक्रोश, तमनार कांड के...

जिला जेल के बाहर महिला आरक्षकों का भारी आक्रोश, तमनार कांड के आरोपियों को जेल ले जाते वक्त रोका, देखिए वीडियो

0
64

 

पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर देने वाले तमनार कांड में आज रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला आरक्षक पर जानलेवा हमला और लज्जाभंग करने वाले दो मुख्य आरोपियों को आज पुलिस ने कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। लेकिन जेल के बाहर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया।

जैसे ही पुलिस की वैन आरोपी करम सिंह राठिया और चिनेश खम्हारी को लेकर जिला जेल पहुँची, वहां पहले से मौजूद दर्जनों महिला आरक्षकों ने वैन का रास्ता रोक दिया।

स्थिति इस कदर तनावपूर्ण हो गई कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा। काफी देर तक अधिकारियों ने आक्रोशित महिला पुलिसकर्मियों को समझाइश दी, जिसके बाद ही आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल के भीतर दाखिल कराया जा सका।

गिरफ्तार आरोपी करम सिंह और चिनेश खम्हारी तमनार के ही निवासी हैं। इन पर हत्या का प्रयास और शीलभंग जैसी संगीन धाराएं दर्ज हैं।