spot_img

9 मार्च का राशिफल:मेष राशि वालों की तरक्की के योग बनेंगे, मकर और कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है

Must Read

9 मार्च, गुरुवार को मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बनेंगे। वृष राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। मकर और कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वहीं, सिंह राशि वालों के लेनदेन में गड़बड़ी हो सकती है। तुला राशि वालों के बिजनेस में परेशानियां रहेंगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

- Advertisement -

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- बेहतरीन समय है। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर प्रयासों और कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेगी।
नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति के बनने पर अपना मनोबल कमजोर ना करें। और कोई भी निर्णय जल्दबाजी तथा भावुकता में ना लें। दोस्तों तथा रिश्तेदारों का आपके कार्यों में मीन मेख निकालना आपकी कार्यप्रणाली में रुकावट डाल सकता है।
व्यवसाय- व्यापारिक मामलों में कुछ मध्यम स्थिति रह सकती हैं। परंतु आपका जमकर मेहनत करना जल्दी ही आपकी व्यावसायिक गतिविधियो को मजबूत बना देगा। नौकरीपेशा लोगों की कोई तरक्की दायक ऑफिशियल यात्रा हो सकती है।
लव- पारिवारिक माहौल कुछ अव्यवस्थित रहेगा। समय रहते इन्हें सुलझा लें अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए व्यायाम, योगा आदि को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- आज दिन भर दौड़-धूप की अधिकता रहेगी परंतु उसके परिणाम भी शानदार ही मिलेंगे। काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य भी आज हल हो सकता है। जिससे आप पुनः सकारात्मक होकर अपने कार्यों के प्रति ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- सभी कार्यों में सफल होने के लिए अत्यधिक मेहनत की भी जरूरत है। भाग्य भरोसे रहने से अक्सर अच्छे अवसर हाथ से निकल जाते हैं। आपके अपने ही कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराइयां और गलतफहमी उत्पन्न करेंगे। इन बातों पर ध्यान ना दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में बेहतरीन लाभ होने की संभावना है। आप जिस काम को जटिल समझकर छोड़ रहे थे। उस पर दोबारा काम शुरू करें। इसमें उचित सफलता मिलेगी। ऑफिस का माहौल तनाव मुक्त रहेगा। रूके सरकारी मामले हल होंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों का आपसी तालमेल व सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।
स्वास्थ्य- गर्म-सर्द होने की वजह से मौसमी बीमारियां जैसे खांसी, जुकाम आदि परेशान करेंगे। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव– बाहरी संपर्क और अधिक मजबूत करें। आपके लिए कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। लोग आपके गतिविधियों और व्यवहार से प्रभावित भी होंगे। घर के सुख सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी समय अच्छा व्यतीत होगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई भी प्रॉमिस अथवा डील ना करें। कोई व्यक्ति जलन की भावना से आपके बारे में कुछ अफवाह फैला सकता हैं। जिसका प्रभाव आपके मान-सम्मान पर नकारात्मक रूप से पड़ेगा।
व्यवसाय- नई गतिविधियों पर ही फोकस रहे, क्योंकि व्यवसायिक गतिविधियां अभी यथावत ही रहेंगी। साथ ही मार्केट में स्थितियां भी सामान्य ही रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव- वैवाहिक जीवन में सहयोगात्मक तथा भावुकता भरे संबंध रहेंगे। दोस्तों के साथ भी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम आपके स्वास्थ्य पर कुछ नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। थोड़ी सी सावधानी से स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में गहराई से जानकारी अवश्य ले। इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कुछ लोग व्यवधान भी डालने का प्रयास करेंगे। बहुत ही सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। धैर्य और संयम बनाए रखें अपनी व्यक्तिगत बातों को किसी के भी समक्ष जाहिर ना करें, वरन् आपका ही नुकसान होगा।
व्यवसाय- अधिकतर व्यावसायिक कार्य घर से ही फोन के माध्यम से संपन्न हो जाएंगे। जिससे आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी आसानी से ध्यान दे सकते हैं। आय की स्थिति में कुछ मंदी रह सकती हैं। नौकरीपेशा लोग ट्रांसफर लेने की कोशिश न करें।
लव- घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से सावधानी बरतना जरूरी है। पेट से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- समय अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में भी परिवर्तन लाएं इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके कार्य योजना बद्ध तरीके से बनते जाएंगे। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। तथा आपसी मेल मुलाकात सबको खुशी देगी।
नेगेटिव- आपके व्यक्तिगत कार्यों में कुछ व्यवधान रहेंगे। परंतु इस समय आपकी प्राथमिकता घर की देखभाल ही रहेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति की चिकनी-चुपड़ी बातों में ना आएं। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में लापरवाही ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में लेनदेन में गड़बड़ी हो सकती हैं। इसलिए सावधानी बरतें। कारोबार में कोई नया प्रयोग अमल करना लाभदायक रहेगा। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय छोटी सी गलती भी बहुत बड़े नुकसान का कारण बनेगी।
लव- बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। संतुलित खानपान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- आपके प्रयासों से घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। विद्यार्थियों को भी उच्च अध्ययन व अनुसंधान हेतु विदेश जाने के लिए किए गए प्रयासों में कुछ उम्मीद मिलेगी।
नेगेटिव- किसी पारिवारिक सदस्य के व्यक्तिगत जीवन में चल रही मुश्किलों से आपका मन व्यथित रहेगा। इस समय किसी भी प्रकार के आवागमन संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। रूकावट आने पर किसी अनुभवी से सलाह लेना बेहतर रहेगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को आप अपनी सूझबूझ द्वारा हल करने में सक्षम भी रहेंगे।
लव- घर का माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। तथा गैस और एसिडिटी जैसी समस्या भी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- बाधित हुए कार्यों में सुधार आएगा और कार्य बनने शुरू हो जाएंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को पढ़ाई व करियर से संबंधित समस्याओं का निवारण मिलेगा। और वह एकाग्रता से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। सिर्फ थोड़ी सूझबूझ और समझदारी से कार्य करने की जरूरत है।
नेगेटिव- इमोशनल होने की वजह से आप की कोई योजना गलत साबित हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उस पर पुनर्विचार अवश्य कर लें। बिना सोचे-समझे दूसरों पर विश्वास करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- कुछ कारोबारी परेशानियां रहेंगी। समय रहते उनका हल भी निकल आएगा। नई पार्टियों और नए लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी अवश्य बरतें। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। जिसका असर आपके सुख शांति पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। एक्सरसाइज, योगा आदि को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- बेहतरीन समय है। आपकी योग्यता और कार्यप्रणाली को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाएंगे। समाज तथा निकट संबंधियों में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद बना रहेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़कर अपना समय नष्ट ना करें। अन्यथा संबंधों में अधिक दूरियां आ जाएंगी। विद्यार्थियों का मन अपनी पढ़ाई से हट सकता है। कुछ समय योगा, मेडिटेशन करना उचित रहेगा। बीती हुई नकारात्मक बातों को भूलना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्य स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा कोई नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए की गई मेहनत सफल होगी।
लव- घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों का असर आपके कार्य क्षमता और आत्मविश्वास पर पड़ेगा। जिससे आप उर्जा और विश्वास में कमी भी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। घर में नजदीक के संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। साथ ही संतान के भविष्य को लेकर कुछ लाभदायक योजनाएं भी फलीभूत होंगी।
नेगेटिव- इस समय वाहन से संबंधित कोई लोन लेने की योजना बन रही है, तो पहले उस पर भली-भांति विचार अवश्य कर ले। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ का भी ध्यान रखना आवश्यक है। अपनी उपलब्धियों का दिखावा ना करें।
व्यवसाय- ज्यादा अनुकूल समय नहीं है। व्यवसाय में इस समय अधिक लाभ की उम्मीद ना रखकर पूरी तरह मेहनत करने की जरूरत है। भविष्य में यही काम आपको फायदा भी देंगे। ऑफिस में दूसरों की गतिविधियों पर हस्तक्षेप ना करें।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में छोटी सी बात को लेकर खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य- कोई चोट या दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं। जोखिम वाले कार्यों में रुचि ना लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- किसी का उचित मार्गदर्शन मिलेगा तथा आगे बढ़ने के शुभ अवसर भी मिलेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे और सफल भी रहेंगे।
नेगेटिव- लेनदेन संबंधी मामलों में बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। भाइयों से संपत्ति व बंटवारे संबंधी विवाद का हल किसी की मदद से हल हो जाएगा। आपसी संबंधों को ना बिगाड़े। युवा वर्ग अपने करियर पर और ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यापार में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग तथा अपनी प्रोडक्ट्स के प्रमोशन पर लगाएं। कई बेहतरीन संभावनाएं मिलेंगी। सरकारी नौकरी में बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।
लव- घर में किसी मांगलिक अवसर संबंधी योजनाएं बनेंगी। तथा सुखद गतिविधियों में समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखें। काफी समय से चल रही शारीरिक अस्वस्थता से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- मित्रों तथा संबंधियों के साथ मेलजोल होगा और भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी चर्चा होगी। अगर जमीन-जायदाद संबंधी कोई काम रुका हुआ है, तो आज उसके बनने की पूरी संभावना है। कोई रुका हुआ पैसा आ जाने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- विवादित मामलों से खुद को दूर ही रखें। अपने महत्वपूर्ण काम दिन के पहले पक्ष में ही पूरा करने का प्रयास करें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी। बनते कार्यों में किसी गलत निर्णय की वजह से बाधा भी आ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर लाभदायक योजनाओं पर सकारात्मक विचार होगा। अगर किसी के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो यह साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। नौकरी में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध उचित बने रहेंगे।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन व शॉपिंग आदि में भी समय व्यतीत होगा। तथा प्रसन्नता पूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी हल्की फुल्की दिक्कत परेशान कर सकती है। घरेलू इलाज से ही आप स्वस्थ हो जाएंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- कुछ उपलब्धियां सामने आएंगी। परिवारजनों के साथ व्यवस्था को लेकर कुछ विचार विमर्श भी होंगे। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप दें, सफलता सुनिश्चित है।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि वार्तालाप करते समय आपके शब्दों से मनमुटाव की स्थिति ना बने। बच्चों को ज्यादा डांट-फटकार से उनके स्वाभिमान को ठेस लग सकती है तथा हीनता की भावना भी आ सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय ना लगाकर पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का पेपर वर्क या आर्डर पूरा करते समय अच्छी तरह जांच पड़ताल करें। किसी प्रकार की भी लापरवाही ना होने दें। परंतु फिर भी कोई रुका हुआ काम अचानक से बन ही जाएगा। नौकरी में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- बीपी तथा डायबिटिक व्यक्ति अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखे। लापरवाही ना करें और आयुर्वेदिक इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कच्ची शराब की अवैध रुप से बिक्री करने एक आरोपी गिरफ्तार

Acn18.com/कच्ची शराब की अवैध रुप से बिक्री करने के मामले में कार्रवाई करते हुए जांजगीर जिले की पामगढ़ पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -