spot_img

11 मार्च का राशिफल:वृष राशि वालों को सितारों का साथ और पदोन्नति मिलने के योग हैं, मिथुन राशि वालों को लेनदेन में फायदा हो सकता है

Must Read

11 मार्च, शनिवार को वृष राशि वालों को सितारों का साथ और पदोन्नति मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को लेनदेन में फायदा हो सकता है। सिंह राशि वालों को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

- Advertisement -

कन्या राशि वालों को बिजनेस में उपलब्धियां मिलने के योग हैं। मीन राशि वालों को कारोबार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इनके अलावा कर्क राशि के लोग जोखिम भरे कामों में पैसा न लगाएं। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज की ग्रह स्थिति आपको कुछ खास संकेत देने वाली है। अपने वित्तीय योजनाओं पर ज्यादा ध्यान दें। लोन लेने की योजना है तो चिंता ना करें, जिस कार्य के लिए आप लोन ले रहे हैं वह लाभदायक साबित होगा।
नेगेटिव- संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी परंतु तनाव लेने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना ज्यादा उचित रहेगा। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर बिना सोचे-समझे विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। संतान पक्ष को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। फालतू कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में इस समय वर्तमान गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी तरह का बदलाव या सुधार करने के लिए और चिंता करने की जरूरत है। मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलेंगे। सरकारी दफ्तरों में कुछ तनाव का माहौल रहेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव रहेगा। जिसका असर आप के स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखने से आपके अच्छे संपर्क बनेंगे और फायदा भी होगा। अपने मन मुताबिक कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके लिए परेशानी भी खड़ी करने की कोशिश करेंगे परंतु उनकी यह साजिश विफल रहेगी।
नेगेटिव- मन को संतुलित और संयमित रखें। घर के वरिष्ठ तथा बुजुर्ग लोगों की सलाह पर अवश्य ध्यान दें। आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। जो कि भविष्य में बेहतरीन फायदेमंद साबित होगी। बच्चे अपनी परीक्षा को लेकर गंभीर रहेंगे।
व्यवसाय- उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। इनका उपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। कुछ नए प्रपोजल भी मिलेंगे। नौकरी में भी अपनी उचित कार्य क्षमता के बल पर आपकी पदोन्नति भी सुनिश्चित है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें अन्यथा आपके घर में भी क्लेश हो सकता है।
स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग अपना विशेष ध्यान रखें, तथा नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आपका व्यापारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। आज कुछ दिक्कतें आने के बावजूद आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे तथा अपने कार्यों को समय पर संपन्न करने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- किसी भी नए माहौल में अपना कॉन्फिडेंस गिरने ना दे और संतुलित बने रहे। किसी भी प्रकार के नए निवेश को फिलहाल टाल दें। नुकसान हो सकता है। भाइयों के साथ चल रहे किसी संपत्ति या बंटवारे संबंधी विवाद को किसी की मध्यस्थता से हल करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में परिवार के बड़े लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। काम बढ़ेगा। लेनदेन में अचानक फायदा होगा। सरकारी सेवारत लोगो को दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। नजदीकी व्यक्तियों के साथ कोई मेल मिलाप जैसा प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- दिल दिमाग को आराम देने के लिए कुछ समय अपने मनपसंद तथा रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर बिताएं। इससे आपको आत्मिक और मानसिक शांति प्राप्त होगी। आज सभी प्रकार के महत्वपूर्ण निर्णय स्थगित रखें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्नेह व आशीर्वाद को भी महसूस करें।
नेगेटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी समझना जरूरी है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परिवारिक खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। इसलिए अनावश्यक खर्चों तथा शॉपिंग आदि को स्थगित रखें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर उत्तम व्यवस्था बनी रहेगी साथ ही व्यवसायिक कार्य प्रणाली तथा गतिविधियो में पारिवारिक लोगों का पूर्ण सहयोग रहेगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्य जैसे शेयर्स, सट्टा आदि में पैसा ना लगाएं। कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है।
लव- पारिवारिक संबंधों में उचित सामंजस्य रहेगा। लव अफेयर्स तथा व्यर्थ की मौज मस्ती से दूर रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सकारात्मक विचार आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति संकेत दे रही है कि व्यवहारिक बने और अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार अवश्य कर ले। थोड़ी सी सावधानी बरतने से काफी चीजें अपने आप ही सुव्यवस्थित हो जाएंगे।
नेगेटिव- युवा वर्ग मौज मस्ती में अधिक ध्यान ना दें। इस की वजह से उनके करियर में व्यवधान आ सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन होगी। जिसका नकारात्मक असर पारिवारिक सुख शांति पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- मशीनरी, कारखाने जैसे बिजनेस में फायदेमंद एग्रीमेंट मिल सकते हैं। आज आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुकूल बेहतर नतीजे भी हासिल होंगे। प्रॉपर्टी के कामों में ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ उचित सामंजस्य रखें।
लव- व्यस्तता की वजह से परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। और इस वजह से परिवार जनों की नाराजगी भी सहन करने पड़ सकती है।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से इन्फेक्शन होने जैसी समस्या रहेगी। इस समय अपना इम्यून सिस्टम भी मजबूत रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कई मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। अपने काम के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी रुचि रहेगी। कोई यात्रा आदि का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- रुके हुए कार्यों को व्यवस्थित करने में बहुत अधिक मेहनत रहेगी। कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे, जिनमें कटौती करना भी संभव नहीं होगा। इस समय कोई भी काम करते समय शांतिपूर्ण तरीका अपनाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ उपलब्धियां मिलेंगी। इसका उचित सदुपयोग करें। पार्टनर के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें। हालांकि इस समय नौकरी और व्यवसाय में माहौल को अनुकूल बनाने के लिए बहुत ही सूझबूझ से काम लेना होगा।
लव- पति-पत्नी व्यर्थ की बात विवाद में उलझने की बजाय शांति पूर्ण माहौल बनाकर रखें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों को लेकर काफी गंभीर और ईमानदार रहेंगे।
स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से अधिक मेहनत ना करें। बेहतर होगा कि उचित आराम मिले और खान-पान व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- परिवारजनों तथा रिश्तेदारों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। किसी विशेष मुद्दे पर भी विचार विमर्श हो सकता है। युवाओं को किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में अपनी समस्या का हल मिल सकता है।
नेगेटिव- आपकी इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। इस बात का ध्यान अवश्य रखें। बच्चों की समस्याओं को समझे और मित्रवत व्यवहार द्वारा सुलझाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय खुद ही लेने की कोशिश करें, क्योंकि किसी कर्मचारी की लापरवाही से कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका है। अपनी देखरेख में ही ऑर्डर तैयार करवाएं। नौकरीपेशा लोगों की ऑफिस के दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर करने की योजना बनेगी।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। इस समय एक्सरसाइज और योगा पर अवश्य कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपके बेहतरीन योगदान से आपको सोसाइटी में मान-सम्मान मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो गंभीरता से इस पर विचार करें, इस समय परिस्थितियां अनुकूल हैं।
नेगेटिव- अपनी क्षमता के अनुसार ही किसी से वादा करें। सबको खुश रखने के प्रयास में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें, खोने या रखकर भूलने की आशंका है। जिस वजह से आप समस्या में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। बिजनेस के साथ नए कामों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे, वरना इसका नकारात्मक प्रभाव उनकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- पेट संबंधी कोई दिक्कत तो उत्पन्न हो सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- आज परिवार संबंधी किसी गंभीर विषय पर वार्तालाप और चर्चा रहेगी। इस चर्चा में आपके द्वारा रखा गया मजबूत पक्ष आपके मान-सम्मान को भी बनाएगा। रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें, कुछ लोग जलन की भावना से आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए आपके प्रति नकारात्मक बातें करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना बरतें।
व्यवसाय- रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन समय है। फायदेमंद डील हो सकती हैं। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से काम करने की जरूरत है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। समय पर आप अपना टारगेट भी हासिल कर लेंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- गला खराब होने की वजह से बुखार जैसी फीलिंग रहेगी। लापरवाही ना करें। देसी चीजों का इलाज उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- आज का दिन घर की सुख सुविधा संबंधी कार्य और जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में व्यतीत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से सुकून और राहत रहेगी।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल होने की स्थिति बन रही है। घबराने की बजाय धैर्य और संयम रखें। बच्चों का मनोबल बनाकर रखना जरूरी है। क्योंकि अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर वे लोग चिंतित रहेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में दबदबा रहेगा कर्मचारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे जिसकी वजह से उत्पादन क्षमता में बढ हो सकता है। इस समय माल की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- कभी-कभी विपरीत परिस्थिति बनना आपकी परीक्षा का समय भी होता है। आज बनते काम में रूकावटें आने से परेशान होंगे। लेकिन जल्दी ही इससे राहत भी मिल जाएगी। बेहतर होगा किसी अनुभवी की सलाह लें।
नेगेटिव- बच्चे का कोई गलत आचरण आपको परेशान कर सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करने से आपकी समस्या का समाधान मिल सकता है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए आप का विशेष योगदान जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई भी फैसलस जल्दबाजी में न लें। किसी भी नई योजना को क्रियान्वित करने से पहले पुनर्विचार करना जरूरी है। ऑफिस में राजनीति का माहौल रहेगा। बेहतर होगा कि इन बातों से अपने आपको दूर रखिए।
लव- घर में समय व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी। और आप काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की वजह से कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। कुछ समय योगा और मेडिटेशन में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- मित्रों को तथा अनुभवी लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे और सकारात्मक विचार-विमर्श भी होंगे। रुके हुए प्रॉपर्टी संबंधी मामले में सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई महत्वपूर्ण समाचार भी मिलेगा। वाहन संबंधी खरीदारी के भी उचित योग है।
नेगेटिव- कहीं भी वार्तालाप के दौरान ध्यान रखें कि गलत शब्दों का प्रयोग ना हो। क्रोध पूर्ण वाणी दूसरों को आहत कर सकती हैं। तथा संबंधों में भी खटास आएगी। मन में कुछ अनहोनी जैसी आशंका का भय बना रहेगा। मानसिक शांति पाने के लिए आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- कारोबार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। उच्चाधिकारियों का भी सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा। लेकिन जोखिम भरे कामों से दूरी रखें। ऑफिस में आज काम की अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से परिवार में खुशी व उमंग भरा माहौल रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -