spot_img

24 फरवरी का राशिफल:तुला राशि वालों की जॉब और बिजनेस के लिए अच्छा दिन, वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बनेंगे

Must Read

24 फरवरी, शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र शुक्ल योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों को बिजनेस में परेशानियों से राहत मिल सकती है। तुला राशि के नौकरी और बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। मीन राशि वालों के काम काबिलियत और मेहनत से पूरे हो जाएंगे।

- Advertisement -

वृष राशि वालों के बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। गुस्से के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। मकर राशि के नौकरीपेशा लोग दस्तावेज संभालकर रखें। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। कोई भी फैसला भावनाओं में आकर न लें, बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से अपनी कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं बनाएं। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। प्रिय मित्रों से मुलाकात होगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आपके मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मबल में कमी ला सकते हैं। परंतु दूसरों की बातों में ना ध्यान देकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। प्रतिस्पर्धा में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएगी।
व्यवसाय- बिजनेस में चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। परिवार वालों की मदद आपके लिए फायदेमंद रहेगी। काम ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। अधिकारियों से मदद बनी रहेगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सुखद और सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे।। प्रेम संबंध में मर्यादित और आनंदित रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से मांसपेशियों में दर्द और थकान महसूस होगी। कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्य में व्यतीत करने से तनाव से मुक्ति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी और परिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।
नेगेटिव- आज किसी भी तरह का लेनदेन करना नुकसान दे सकता है। अचानक ही कोई नकारात्मक बात उठने से तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। कोशिश करके इन बातों को हावी ना होने दें, तथा परिस्थितियों को संभालकर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में कुछ रूकावटें रहेंगी। अपने स्वभाव को सहज रखें। गुस्से के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी सेवारत व्यक्ति अपने कामों को बखूबी अंजाम देंगे।
लव- दांपत्य संबंधों में कुछ मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- अपना रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं। ब्लड प्रेशर से संबंधित किसी समस्या में अपना ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- किसी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। घर की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने हेतु परिवारजनों के साथ कुछ विचार विमर्श होगा। तथा सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे।
नेगेटिव- भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखने के लिए जरूरी है कि छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज किया जाए। कभी-कभी मनोनुकूल काम ना बनने से आप असहज हो जाते हैं। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होगी। कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। मन मुताबिक ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक कार्यभार की वजह से घर में भी काम करना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य संबंध मधुर और प्रेम पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति बन रही है। अपने लव पार्टनर की भावनाओं को आहत ना करें।
स्वास्थ्य- माइग्रेन और सर्वाइकल की समस्या बढ़ने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी रहेगी। कुछ समय योगा और व्यायाम में भी जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी। और एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे।
नेगेटिव- कोई भी कार्य करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। घर में अचानक ही मेहमानों के आगमन से आपके कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। दोस्तों के साथ व्यर्थ घूमने-फिरने में समय बर्बाद ना करें।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में जोखिम लेने से परहेज करें। वर्तमान समय में जैसा चल रहा है, उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अनजान लोगों के साथ किसी तरह का बिजनेस करते समय चैकन्ना रहे। क्योंकि इस तरह से लापरवाही करना आपको नुकसान दे सकती है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बनाकर रखना उचित रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत करने की वजह से सर्वाइकल तथा कंधों में दर्द उठ सकता है। कुछ समय व्यायाम और आराम में भी व्यतीत करना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- आज अधिकतर समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करने से सुकून और खुशी मिलेगी। वरिष्ठ लोगों के अनुभवों को जरूर आत्मसात करें। कोई रुका हुआ खास कार्य आज संपन्न हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- अचानक ही कुछ अनावश्यक खर्चे आएंगे जिन पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। इसलिए धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। युवाओं को अपने करियर और भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये समय अच्छा है। साथ ही बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने की भी कोशिश कामयाब रहेगी। कोर्ट केस संबंधी मामलों में ज्यादा ना उलझे।
लव- घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक रूप से कुछ कमजोरी रहेगी। अपने खान-पान के प्रति लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- ग्रह गोचर बहुत ही उत्तम है और आपके आत्मविश्वास व कार्य क्षमता को और अधिक बल दे रहा है। आज किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी संभव है। तथा किसी सामाजिक उत्सव में सम्मानित होने का अवसर भी मिलेगा।
नेगेटिव- आपसी संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए आपको ही विशेष प्रयास करने होंगे। कभी-कभी किसी जिद की वजह से आप अपना ही नुकसान का कारण बनेंगे। इसलिए वक्त के अनुसार अपने व्यवहार में लचीलापन बनाकर रखे।
व्यवसाय- बिजनेस में नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। निवेश न करें। सावधानी रखें। किसी भी व्यवसायिक यात्रा को अभी स्थगित रखना ही उचित है। यह समय व्यवसाय संबंधी आधुनिक जानकारियों को भी हासिल करने का है।
लव- आपका घर और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखना परिस्थितियों को बेहतर रखेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी व कब्ज जैसी शिकायत रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- संतान की शिक्षा अथवा करियर से संबंधित किसी महत्वपूर्ण स्थिति पर विचार विमर्श होगा। उचित समाधान भी मिलेगा। कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। इस पर अपना ध्यान केंद्रित रखे।
नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें वरना इस वजह से संबंध भी खराब हो सकते हैं। अकस्मात में कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर ही रहेगी। परंतु इस समय धैर्य ही बनाकर रखना उचित है।
व्यवसाय- बिजनेस में कार्य क्षमता और प्रतिभा को साबित करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। चुनौतियों और समस्याओं का भी सामना होगा। राजनीति से जुड़े किसी व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद होगी।
लव- अत्यधिक व्यस्तता व थकान की वजह से पारिवारिक लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु जीवनसाथी का सहयोग आपकी इच्छा शक्ति को मजबूत रखेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक व मानसिक थकान रहेगी। बीच-बीच में आराम व उचित खानपान जरूर ले।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- वर्तमान ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थिति बना रही है। अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाने और उसका उपयोग करें। आज कुछ धनदायक स्थितियां भी बनेगी, साथ ही इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं।
नेगेटिव- योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें। क्योंकि ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। साथ ही बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय स्थल पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। साथ ही स्टाफ और कर्मचारियों पर भी कड़ी नजर रखें। हालांकि रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के तरक्की के योग बन रहे हैं।
लव- दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद की स्थिति रहेगी। परन्तु स्थितियां भी आपको ही संभालनी है। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए काम के बीच आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- कोई भी निर्णय लेते समय खुद पर ही विश्वास रखें। इससे आप सुचारू रूप से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे।
नेगेटिव- अपनी लाइफ से जुड़ी किसी भी गतिविधि में दूसरों का हस्तक्षेप ना होने दे। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है तो आज उस पर गंभीरता से विचार करें। विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग को अपने करियर और पढ़ाई को लेकर ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक संपर्कों का दायरा और बढ़ाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। फाइनेंस तथा कंसल्टेंसी से जुड़े व्यवसाय बेहतरीन सफलता हासिल करेंगे। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को और अधिक समझने में समय लगाएं।
लव- परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर सभी सदस्यों में प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- गिरने या वाहन आदि से चोट लगने की आशंका बन रही है। किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- अपने काम तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें, इससे आप अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बना पाएंगे। आप अपने अंदर बहुत अधिक ऊर्जा व आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे और अपने कार्यों को बेहतरीन कार्य रूप देने में भी सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- अपनी मेहनत के परिणाम विलंब से मिले तो चिंता ना करें तथा उचित समय का इंतजार करें। किसी भी तरह के सरकारी कार्यों को अधूरा ना छोड़े वरना कोई कार्यवाही हो सकती हैं। अपनी ईगो और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई है। सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। बिजनेस संबंधी कोई नया प्रयोग करने जा रहे हैं, तो उसके बारे में पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। नौकरीपेशा लोग दस्तावेज संभालकर रखें।
लव- पारिवारिक वातावरण प्रेम पूर्ण और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। काम ज्यादा होने की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा अवश्य करें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। और मकसद भी हल होगा। ग्रह स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
नेगेटिव- सामाजिक बने रहना भी जरूरी है। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ रिश्तों को भी सहेजकर रखना जरूरी है। कभी-कभी अपने गुस्से और आवेश की स्वभाव की वजह से नुकसान भी भुगतना पड़ सकता है। इस समय किसी भी तरह की उधारी ना करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी भी गतिविधि को हालात की वजह से कल पर ना डालें। क्योंकि उचित समय पर किए गए कार्यों के परिणाम बेहतर ही होते हैं। सहयोगी तथा कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। सरकारी कार्यालय में इस समय नई नीतियों पर भी विचार विमर्श होगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होंगी और मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको ऊर्जावान बनाकर रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- अनुभवी तथा प्रभावी प्रभावशाली लोगों के साथ वार्तालाप होगा और उसके उचित परिणाम भी सामने आएंगे। आज आप बेहतरीन तरीके से अपने कार्यों को अंजाम देने में सफल रहेंगे। अपनी छुपी प्रतिभाओं को समझें और उनको सही दिशा में लगाएं।
नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपना मनोबल गिरने ना दें। किसी भी महत्वपूर्ण वस्तु के चोरी होने या गुम हो जाने का भी भय है। कई बार किसी मुद्दे पर ज्यादा सोच-विचार करने की वजह से आपसे कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी निकल सकती हैं।
व्यवसाय- आपकी काबिलियत और मेहनत से कार्यक्षेत्र में शांति प्रिय तरीके से काम हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम तय समय पर निपटाने की कोशिश करें, वरना उच्चाधिकारियों की नाराजगी हो सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगो के बीच ईगो की स्थिति ना उपजने दे।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम और योग पर ध्यान देना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कच्ची शराब की अवैध रुप से बिक्री करने एक आरोपी गिरफ्तार

Acn18.com/कच्ची शराब की अवैध रुप से बिक्री करने के मामले में कार्रवाई करते हुए जांजगीर जिले की पामगढ़ पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -